फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Clinical training centre to be opened in distrrict hospital

जिला अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल प्रशिक्षण केंद्र

Mon, 16 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Mon, 16 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जल्द जिला क्लीनिकल प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक अमित घोष ने इसके लिए पांच लाख 49 हजार रुपये आवंटित कर दिया है। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सीबी सिंह ने सीएमओ डॉ. उपेंद्र वर्मा को जल्द क्लीनिक खोलवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सरकारों ने भवनों का निर्माण बड़े पैमाने पर करवाया गया लेकिन मानव संसाधन की कमी सब पर भारी पड़ी। नतीजा है की परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ आम लोगों को सही मायने में नहीं मिल पा रहा। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव, पुरुष और महिला नसबंदी के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का संचालन प्रभावित हो रहा। इन समस्याओं से निजात के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने नई पहल की है। मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक एसके सिंह ने बताया की जिला स्तर पर जिला अस्पताल में क्लीनिकल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी। इसमें ट्रेनिंग मैनेजर के रूप में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक कोआर्डिनेटर और एक सहायक की नियुक्ति की जाएगी जो केंद्र का संचालन करेंगे। इस केंद्र में परिवार कल्याण से जुड़े रोगों के उपचार और आपरेशन संबंधी प्रशिक्षण डॉक्टरों के साथ ही अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को दिया जाएगा। खास कर सर्जन डॉक्टर के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित कर उनसे आपरेशन संबंधी काम लिया जाएगा। एसके सिंह ने बताया की इस क्लीनिक में मरीजों को परामर्श देने के साथ ही उसका बेहतर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed