फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cleanliness, medicine and tough battle will win against Corona: Minister in charge

सफाई, दवाई और कड़ाई से जीतेंगे कोरोना से लड़ाई: प्रभारी मंत्री

Tue, 27 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness, medicine and tough battle will win against Corona: Minister in charge
सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जो लोग होम आइसोलेशन में है उन तक मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

निर्देशित किया कि ऑक्सीजन के साथ बेडों की संख्या निरंतर बढ़ाई जाए। जनप्रतिनिधियों से आपसी संवाद निरंतर स्थापित रहे। मास्क को लेकर निरंतर कड़ाई बरती जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन केंद्रों में एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र को टीकाकरण की तैयारी की जाए। कहा कि अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने में यदि कोई डाक्टर आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को नियमित कॉल करके जानकारी लें और जो मरीज भर्ती हैं उन्हें कोई असुविधा न हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने लैब की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए कहा। जल्द रिपोर्ट आने पर संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने शहर के सभी सरकारी व निजी सैंपल कलेक्शन सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने और सेंटर को लगातार सैनिटाइज कराने पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। ताकि टेस्ट कराने वाले लोग से अन्य लोगों संक्रमित न हों। भर्ती के लिए आरटीपीसीआर के अलावा सीटी स्कैन, एक्सरे व एंटीजेन टेस्ट को भी आधार मानें। कोरोना के मरीजों के अलावा बाकी मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग टेलीमेडिसिन की भी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज के साथ ही भोजन और काढ़ा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। संक्रमण वाले क्षेत्रों में नगर निकाय के साथ पुलिस प्रशासन माइक्रो कंटेनमेंट जोन का कड़ाई से पालन कराएं। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम के सभी जोन में सैनिटाइजेशन बढ़ाने और लगातार छिड़काव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed