फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Class 12th girl student hanged herself in sonbhadra family said she was locked in room

Sonbhadra: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान , परिजन बोले- शाम से ही कमरे में बंद थी

Mon, 26 Jun 2023 09:47 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 09:47 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत धूमा में रविवार रात 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के अंदर बडेर पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

विज्ञापन
Class 12th girl student hanged herself in sonbhadra family said she was locked in room
छात्रा ने फांसी लगाई

विस्तार

सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत धूमा में रविवार रात 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के अंदर बडेर पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


विढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धुमा गांव निवासी बिंदु कुमार की पुत्री चांदनी (17) शाम करीब सात बजे कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। दरवाजा खटखटाने और काफी देर तक आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला।

विज्ञापन

मेधावी छात्रा थी चांदनी

शोर सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कमरे में बडेर के सहारे दुप्पटे से बने फंदे पर चांदनी का शव लटक रहा था। सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के साथ शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BHU की छात्रा ने नए प्रेमी संग मिल पुराने बॉयफ्रेंड को बेरहमी से मार डाला, मां-बाप शव तक नहीं देख सके

चांदनी पढ़ने में काफी मेधावी थी। इधर, कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में थी। परिजनों को उसने इस बारे में कुछ नहीं बताया था। एसओ ने बताया कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी जांच गहनता के साथ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed