फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   City Publicity Administration serious about contaminated drinking water supply

दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर प्रचार प्रशासन गंभीर

Tue, 16 Mar 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
City Publicity Administration serious about contaminated drinking water supply
सोनभद्र जनपद स्थित दुद्धी क्षेत्र के नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंदे और बदबूदार पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर प्रचार प्रशासन गंभीर हो गया है। मंगलवार को अमर उजाला अखबार में गंदे पेयजल की आपूर्ति की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत चेयरमैन राज कुमार अग्रहरि और अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने ठेमा नदी जल संयंत्र पेयजल आपूर्ति केंद्र और पेयजल संग्रह स्थल छलका का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पेयजल संग्रह स्थल पर पता चला कि वहां पानी बदबूदार आ रहा है। इस संग्रह स्थल की सफाई के साथ आम उपभोक्ताओं को शुद्ध और साफ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए जल निगम के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का हल निकालने के लिए नगर पंचायत प्रशासन तेज कर दिया है। चेयरमैन राज कुमार अग्रहरि ने बताया कि स्टोर किए गए पानी को निकालने के बाद पानी की कोई समस्या आपूर्ति में ना आएं इसके लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर फिटकरी के अलावा लिक्विड आदि का प्रयोग कर पानी को साफ और शुद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed