फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Citizens will get rid of dirt, land in Ghoraval marked for garbage disposal

शहरवासियों को गंदगी से मिलेगी निजात, कूड़ा निस्तारण के लिए घोरावल में जमीन चिह्नित

Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Citizens will get rid of dirt, land in Ghoraval marked for garbage disposal
सोनभद्र। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए घोरावल में जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की तैयारी है। इसके लिए सीएंडडीएस को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तावित करने को कहा गया है। कूड़ा निपटारे की व्यवस्था हो जाने से शहरवासियों को गंदगी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 15 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े का निस्तारण फिलहाल शहर से कुछ दूर स्थित रौप गांव के पास सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर किया जा रहा है। यहां कूड़े का निपटारा होने से दुर्गंध उठने के कारण ग्रामीणों के अलावा उधर से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, नगर पालिका प्रशासन की दिक्कत यह है कि ग्रामीण इलाके में कूड़ा निपटारा न करने पर शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएंडडीएस को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तावित करने को कहा गया है। कहा कि वर्तमान में शहर से निकलने वाले कूड़े का निपटारा शहर से कुछ दूर स्थित रौप गांव में सड़क किनारे खाली पड़े स्थान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लग जाने से कूड़ां डंपिंग के लिए आने वाली समस्या का निराकरण तो होगा ही, साथ ही शहर को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रदीप गिरी ने बताया कि शहर से प्रतिदिन निकलने वाले लगभग15 मीट्रिक टन कूड़े के निपटारे के लिए घोरावल में पांच हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed