फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Churk making a cry for water

चुर्क में पानी के लिए मचा हाहाकार

Fri, 15 May 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Fri, 15 May 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Churk making a cry for water
आदर्श चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत में पानी की समस्या गहराने लगी है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों में हाहाकार मच गया है। यहां सिर्फ एक पहर ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। टैंकरों से पानी लेने के लिए नगरवासियों में मारामारी की नौबत उत्पन्न हो जा रही है।
विज्ञापन


 इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन पानी की संकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है।

चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत में कुल दस वार्ड हैं। यहां करीब दस हजार लोग निवास करते हैं। गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे खिसकने से पाइप लाइन के जरिए छह वार्डों में सिर्फ एक वक्त पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे रहवासियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 नगर पंचायत प्रशासन की ओर से दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन इससे पर्याप्त मात्रा में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। टैंकरों से पानी लेने के लिए लोगों को घंटों चिलचिलाती धूप में लाइन लगानी पड़ रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष मो. सईद कुरैशी ने कहा कि का कहना है कि दो सरकारी और एक प्राइवेट टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। चुर्क में दो लाख लीटर की टंकी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed