फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chopan railway station will shine on the lines of metro

Sonebhadra News: मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर चमकेगा चोपन रेलवे स्टेशन

Fri, 04 Aug 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Chopan railway station will shine on the lines of metro
चोपन। जिले का सबसे प्रमुख चोपन रेलवे स्टेशन जल्द ही मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर चमकता नजर आएगा। स्टेशन के सुंदरीकरण से लेकर यात्री सुविधाओं के विस्तार तक कई कार्य कराए जाएंगे। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के कायाकल्प की रुपरेखा तैयार हो गई है। छह अगस्त को वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी यहां होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

धनबाद रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों में एक चोपन यात्री सेवा के साथ ही माल ढुलाई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। एनसीएल की खदानाें से कोयला लदे वाहन इसी स्टेशन से गुजरते हैं। यह जिले का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भी है। माल ढुलाई के लिए विशेष कारिडोर तैयार करने वाली अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन का चयन हुआ है। सहायक मंडलीय यातायात प्रबंधक डॉ. तौसीफ उल्लाह ने बताया कि रेलवे स्टेशन चोपन के चौमुखी विकास के लिए छह अगस्त को शिलान्यास होगा। बाहर से लेकर अंदर तक स्टेशन का स्वरूप बदल जाएगा। इस रेलवे स्टेशन को मेट्रो और बड़े शहरों के स्टेशन की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यों के तहत अब चोपन स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 4-5 और प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन को जोड़ने वाले फुट ब्रिज की चौड़ाई दोगुनी हो जाएगी। प्लेटफार्म पर खड़ी होने वाली गाड़ियां उसमें लगे कोचों की स्थिति रेलवे स्टेशन पर लगे एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी। यात्रियों को अभी प्लेटफार्म से सड़क पर जाने के लिए सीढ़ी का उपयोग करना पड़ता है। अब सीढ़ियों के साथ सड़क से भी जोड़ा जाएगा। प्लेटफार्म के ऊपर टीवी और सुंदरीकरण टाइल्स, शौचालय को भी मार्डन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31.70 करोड़ से बदलेगी रेणुकूट स्टेशन की सूरत

रेणुकूट। भारत सरकार के अमृत भारत योजना के तहत करीब 31.70 करोड़ रुपये की लागत से रेणुकूट रेलवे स्टेशन की सूरत बदली जाएगी। इस योजना के तहत यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रेणुकूट रेलवे स्टेशन के अधीक्षक कमलेश कुमार, सहायक मंडल अभियंता राजेश कुमार, यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि योजना के अंतर्गत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों काे चुना गया है। इन स्टेशनों पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत छह तरह की सुविधाओं का विस्तार रेणुकूट रेलवे स्टेशन का किया जाएगा।

इनमें यातायात संचालन में सुधार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण शामिल है। इसके अलावा उच्च स्तरीय प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल में सुधार, अच्छी गुणवत्ता वाला फर्नीचर, इसके साथ ही 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज और शौचालयों की गुणवत्ता को सुधारा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह काम एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान विशाल कपूर, एसएसई एसएन यादव, सीटीआई दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed