फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chopan and Duddhi campaign ends

चोपन और दुद्धी में चुनाव प्रचार थमा

Sun, 29 Nov 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 29 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chopan and Duddhi campaign ends
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में चोपन और दुद्धी ब्लॉक में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा। इसी के साथ चुनाव प्रचार रविवार की सायं चार बजे से थम गया। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सोमवार की सुबह दोनों ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक दिसंबर को चोपन और दुद्धी में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए होने वाले चुनाव का प्रचार-प्रसार रविवार की सांय चार बजे से थम गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम जीएस प्रियदर्शी ने 42 सेक्टर और 11 जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रत्याशियों के कार्यप्रणाली पर नजर रखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन कर प्रचार करने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद प्रत्याशी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। इतना ही नहीं दो व चार पहिया वाहनों से कई प्रत्याशी वोटरों के घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। जबकि आयोग का सख्त निर्देश है कि कोई भी प्रत्याशी वाहनों से प्रचार नहीं कर सकता।
विज्ञापन


 चोपन ब्लॉक के 136 मतदान केंद्र व 288 मतदेय स्थल और दुद्धी ब्लॉक में 72 मतदान केंद व 153 बूथों पर मंगलवार की सुबह सात बजे से सांय चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं प्रधान और सदस्य बनने की चाहत रखने वाले प्रत्याशियों ने जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने सीडीओ महेंद्र सिंह और एडीएम रामचंद्र को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का निर्देश दिया है। एआरटीओ अवधेश कुमार ने कार्मिकों को मतदेय स्थलों पर ले जाने और वहां से उनको लाने के लिए चोपन और दुद्धी ब्लॉक मुख्यालय पर वाहनों की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed