फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chital was injured by dogs entering the village in search of water, released in the forest

पानी की तलाश में गांव में घुसे चीतल को कुत्तों ने किया घायल, जंगल में छोड़ा गया

Wed, 29 Apr 2020 10:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chital was injured by dogs entering the village in search of water, released in the forest
मधुपुर क्षेत्र के तकिया गांव में जंगल से पहुंचा चीतल प्रजाति का जानवर। - फोटो : SONBHADRA
लॉकडाउन के दरम्यान जहां गांव की गलियां भी विरान नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न प्रकार के जानवर पानी की तलाश में गांवों की तरफ रुख करने लगे हैं। सोनभद्र जिले के तकिया व बट गांव में बुधवार को दो चीतल घुस गये। इसमें से एक चीतल पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं, वन विभाग की टीम ने घायल चीतल का उपचार करने के बाद दोनों को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


इलाके के तकिया एवं बट गांव में बुधवार को दोपहर में दो चीतल (हिरण प्रजाति) पानी की तलाश में भटक कर गांव में आ गए। चीतल इधर-उधर पानी की तलाश में भटक ही रहे थे कि उन पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए तकिया गांव पहुंचा चीतल किसान शीतल मौर्य के भूसे के घर में घुस गया। जहां किसान ने दरवाजा बंद कर उसे कुत्तों से बचा लिया।
विज्ञापन


इसी प्रकार से बट गांव में पहुंचा चीतल भी भागकर एक किसान के भूसा रखे मकान में छिप गया। उसे कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा स्वयंवर प्रसाद, जयप्रताप, दशरथ यादव, लालभरत आदि ने घायल चीतल का उपचार किया। इसके बाद दोनों को सुकृत के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुपुर क्षेत्र के बट गांव में जंगल से पहुंचा चीतल प्रजाति का जानवर।

मधुपुर क्षेत्र के बट गांव में जंगल से पहुंचा चीतल प्रजाति का जानवर।- फोटो : SONBHADRA

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed