{"_id":"66edf4d37dd6661e5304d9a4","slug":"children-were-helped-to-cross-the-drain-using-a-boom-bucket-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-118250-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बूम बकेट से बच्चों को पार कराया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बूम बकेट से बच्चों को पार कराया नाला
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में पोकलेन मशीन के बूम बकेट में बैठाकर आधा दर्जन स्कूली बच्चों को नाला पार कराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों में खलबली मच गई। अब जांच व कार्रवाई की बात कही जा रही है।
वर्षों से चल रहे सिंगरौली-सीधी नेशनल हाईवे का कार्य अधूरा है। यह सड़क मध्यप्रदेश को यूपी के अनपरा में जोड़ती है। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मोरवा स्थित भूसामोड़ पर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। इस पर क्षेत्र के लोग मुखर हुए तो मध्यप्रदेश सड़क विकास कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) ने निर्माणाधीन कंपनी को मार्ग सुगम कराने का दबाब डाला। इसके बाद निर्माण में लगी कंपनी तिरुपति बिल्डकॉन ने पहले पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की। इसमें सफलता नहीं मिली तो मशीन से खुदाई कर पानी निकालने के लिए रास्ता बनाना शुरू किया।
आरोप है कि इसी बीच बुधवार की शाम निर्माणाधीन कंपनी द्वारा वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था बिना खुदाई में लगाई गई पोकलेन मशीन (पीसी) के बूम बाकेट में बच्चों की जान को जोखिम में डालकर उन्हें मार्ग पार कराया गया। इसका फोटो व वीडियो वायरल होने के बाद अब अधिकारी जांच व कार्रवाई की बात कह रहे हैं।