फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children shows talent in competion

हुनर से ग्रामीण प्रतिभाओं ने किया कायल

Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
संवाददाता अनपरा।
संवाददाता अनपरा। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children shows talent in competion
तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड पर रविवार को म्योरपुर ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा रैली का रंगारंग आगाज हुआ। इस दौरान ग्रामीण प्रतिभाओं ने प्रतियोगिताओं में जमकर दमखम दिखाने के साथ ही मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुति देकर हर किसी को गदगद कर दिया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम दुद्धी डा. विश्राम सिंह यादव ने फीता काटकर, ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली और मशाल जलाकर क्रीड़ा रैली की शुरुआत कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी कार्यक्रम को चुनौती के रूप में लेना चाहिए। क्योंकि प्रतिभाएं किसी देश-काल का मोहताज नहीं होती, बल्कि सही मार्गदर्शन और लगन से निखरती जाती हैं। स्वरकोकिला लता मंगेशकर, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का हवाला देते  अभिभावकों से रुचि के अनुसार ही बच्चों की पढ़ाई करवाने को प्रेरित किया। कहा कि अगर उनके माता-पिता अपनी मर्जी थोपते तो आज वह जो हैं, वह नहीं होते। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि गुदड़ी में ही लाल छिपे होते हैं। अध्यक्षता कर रहे राजकीय बालिका इंटर के प्रधानाचार्य एवं कवि कमलेश राजहंस ने कहा कि बच्चों ने जिस तरह से सीमित संसाधन में बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है, वह सराहनीय है। इनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहने की जरूरत है। म्योरपुर बीईओ राजीव यादव ने आभार ज्ञापित किया। संचालन एनपीआरसी रजनीश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर आरएन सिंह, एनपीआरसी विनोद तिवारी, कमलेश कुमारी, मंजू देवी, विनोद तिवारी, अबुल कैश, रमेश सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश पांडेय, प्रेमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed