फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children presented models in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Children presented models in science exhibition
विंढमगंज। विज्ञान दिवस पर रामजी पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद और हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट के ब्लॉक संयोजक दिनेश यादव ने शुभारंभ किया। प्रबंधक रणजीत यादव ने कहा कि धरती की उत्पत्ति के समय से ही विज्ञान एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में रहा है। कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम ने विज्ञान के प्रति अपनी पूरी जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने एक से बढ़कर एक यंत्रों का आविष्कार किया, जिसके चलते वे मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते हैं। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। इस मौके पर परमेश्वर, कृष्ण मित्तल, हर्षिता, सुप्रिया, मुकेश, नवनीत, पूनम, विवेक, आशीष, ऋतु कुमारी, संध्या, रंजन कुमार, अनिल, नंदकिशोर, राजेश, अर्पित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
शाहगंज। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर एसबीएस इंटरनेशनल स्कूल खजूरी में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि विंध्य कन्या महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राइमरी क्लास से लेकर इंटर तक छात्रों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में लेजर शील्ड सिक्योरिटी सिस्टम, सोलर पावर हाई टेक सिटी, डीएनए वर्किंग मॉडल, वाई फाई, नाइट स्ट्रीट लाइट वर्किंग मॉडल जैसी कई प्रदर्शनी बच्चों ने लगाई। मुख्य अतिथि ने बच्चों का प्रदर्शन देख उनकी सराहना की। प्रधानाचार्या सरोज मौर्य, नीलम पांडेय, अभिषेक केशरी, चांद बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed