मारवाड़ी महिला सोन शाखा सोनभद्र की तरफ से नगर स्थित राजस्थान भवन में आयोजित समर कैंप का समापन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। 20 जून से चल रहे इस समर कैंप में बच्चों ने बहुत प्रकार की गतिविधियां की पाम पेंटिंग, बेस्ट आउट आफ वेस्ट, डांस, दीया डेकोरेशन, पुल पार्टी, पिकनिक, स्वादिष्ट व्यंजन आदि का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में दौरान मारवाड़ी मंच के संरक्षक विजय कानोडिया, विमल अग्रवाल, विनोद झुनझुनवाला आदि रहे। उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की कलाकृति बहुत ही अद्भुत रही। अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पूजा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। समापन पर फादर्स डे सेलिब्रेशन किया गया। बच्चों ने डांस की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुनिता सांवरिया, कोषाध्यक्ष अनीता थर्ड, चित्रा जालान, निक्की कानोडिया, रंजना अग्रवाल, पूनम केडिया, सोनी गुप्ता, अरुमिता जालान, रितु जालान आदि मौजूद रहे।