{"_id":"66b8b10c4e993b33a70951fc","slug":"child-injured-when-his-mobile-battery-blasted-while-playing-in-sonbhadra-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती: खेलते समय मोबाइल की बैटरी में हुआ ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुआ आठ साल का बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती: खेलते समय मोबाइल की बैटरी में हुआ ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुआ आठ साल का बालक
Sun, 11 Aug 2024 06:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:11 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव में रविवार को एक बच्चे को मोबाइल की बैटरी से खेलना महंगा पड़ गया। बैटरी ब्लास्ट करने से वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव में एक मोबाइल की बैटरी से खेलना बालक को भारी पड़ गया। बैटरी ब्लॉस्ट होने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की दोपहर की बताई जा रही है। जिला अस्पताल में बालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
रौप गांव निवासी श्याम बिहारी का आठ वर्षीय पुत्र सत्यम मोबाइल की खराब बैटरी से अक्सर खेलता रहता है। जब भी किसी मोबाइल की खराब बैटरी को पाता, तो उससे कभी छोटी लाइट जलाना तो कभी उसे पिन लगाकर चार्ज भी करता था। इस बीच सोमवार को कहीं से उसे किसी एक कंपनी के कीपैड मोबाइल की एक बैटरी मिल गई। दोपहर में वह जमीन पर बैठकर बैटरी पर लगी काली परत को हटाने के बाद सफेद परत को हटा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बैटरी में तेज ब्लॉस्ट हो गया। मोबाइल की बैटरी फटने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक के दोनों जांघ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जांघ पर छह-छह इंच लंबा चौड़ा और ड़ेढ़-डेढ़ इंच गहरी चोटें आ गई।
विज्ञापन
घटना के वक्त घर के लोग कुछ दूरी पर बैठे थे। पुत्र को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने तथा मौके पर सर्जन उपलब्ध न होने के कारण चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने गरीबी का हवाला देते हुए उसे वाराणसी ले जा पाने में असमर्थता जाहिर किया। उसका उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है।