{"_id":"662a80200ea7eb51960d7e5d","slug":"child-dies-due-to-drowning-bowli-in-sonbhadra-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बाउली में डूबने से मासूम की मौत, घर में सो रहे थे परिजन; पानी में उतराई लाश देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बाउली में डूबने से मासूम की मौत, घर में सो रहे थे परिजन; पानी में उतराई लाश देख उड़े होश
Thu, 25 Apr 2024 09:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:39 PM IST
सार
Sonbhadra News: परिजन जब सोकर उठे तो बच्चा घर में नहीं मिला। इसके बाद खोजबीन शुरू किया। जब वे बाउली के पास पहुंचे तो ऋषभ का शव बाउली में उतराया दिखा। मामले की सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में गुरुवार की दोपहर बाउली में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मगरदहा गांव निवासी राजा बाबू मल्लाह की बहन के घर बुधवार को शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार गया था। शादी के बाद सभी गुरुवार की सुबह घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्य थके होने के कारण सो रहे थे।
इसी दौरान राजा बाबू का 3 वर्षीय पुत्र ऋषभ घर से कुछ कदम की दूरी पर बनी बाउली के पास खेलने लगा। खेलते हुए वह बाउली में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। ।