फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief Minister, we have a mini Goa here, please develop it.

Sonebhadra News: मुख्यमंत्री जी! हमारे यहां मिनी गोवा है, इसका विकास करा दें

Sun, 28 Sep 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister, we have a mini Goa here, please develop it.
कोन ब्लॉक में सीएम का संबोधन सुनते ब्लॉक प्रमुख व अन्य ।
कोन/चोपन। विकसित उत्तर प्रदेश की रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संवाद किया। सभी ब्लॉकों में इसका लाइव प्रसारण हुआ। चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी ने मुख्यमंत्री से पर्यटन स्थलों के जरिये जिले में विकास का सुझाव रखा। उन्होंने कहा मिनी गोवा अबाड़ी के विकास से अति पिछड़े इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सुझाव लिए। 20 प्रमुख और सदस्यों को उनसे बातचीत का मौका मिला। इनमें सोनभद्र के चोपन की ब्लॉक प्रमुख लीला देवी भी शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे क्षेत्र पंचायत में कराए गए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही गांवों के विकास और पहाड़ी क्षेत्रों में तालाबों की खोदाई कर जलसंरक्षण पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख लीला देवी ने बताया कि सोनभद्र के जंगल, पहाड़ों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य की अनुपम थाती है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर विकास को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने चोपन ब्लॉक में स्थित मिनी गोवा अबाड़ी में पर्यटन सुविधाओं के विकास की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत से प्रस्ताव पारित कराकर डीएम के माध्यम से प्रेषित करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

उधर, कोन ब्लॉक में प्रमुख रूबी मिश्रा व बीडीओ डाॅ. जितेंद्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में पंचायत सदस्यों से सीएम का संबोधन सुना। स्कूलों में चहारदीवारी, सड़क, खड़ंजा और समूह की महिलाओं को लखपति दीदी समेत अन्य विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुनील पाल, एडीओ कृषि विकास त्रिपाठी, एडीओ समाज कल्याण मणेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सोमारू पटेल, राजेंद्र भारती, वसीउल हसन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed