फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief Engineer to inspect Knhr

मुख्य अभियंता ने किया कनहर का निरीक्षण

Wed, 13 May 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Wed, 13 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer to inspect Knhr
 कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव ने बुधवार को सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया और कार्य के प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को तेजी से पूरा कराएं ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल्द पूरी की जा सके।
विज्ञापन



मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव बुधवार को दोपहर बाद अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्याें का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। चीफ इंजीनियर ने विस्थापितों के आवासों के लिए हो रही प्लाटिंग का कार्य, सड़क निर्माण, जवानों के लिए बन रहे आवासों के निर्माण कार्य को बारीकी से देखा। इसमें लगाए जा रहे सामानों को भी परखा और कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही की गई तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन



 विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान परियोजना के अधिशासी अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था के सीनियर जनरल मैनेजर ए राजन, एमडी धरम राजू, सहायक अभियंता रामगोपाल, अवर अभियंता राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed