फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief constable of PAC died in Sonbhadra

सोनभद्र में पीएसी के मुख्य आरक्षी की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Sat, 20 Feb 2021 06:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 20 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Chief constable of PAC died in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में स्थित 148वीं रिजर्व वाहिनी पीएसी के हेड कांस्टेबल विंदेश्वरी यादव (48) की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। अन्य सिपाही उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के परविार वालों का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के रहने वाले विंदेश्वरी यादव 148वीं रिजर्वन वाहिनी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर बाद अचेत हो गए। जानकारी मिलते ही अन्य जवानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वहां मौजूद अन्य सिपाही आनन-फानन में बिंदेश्वरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी। उप निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि मृत हेड कांस्टेबल बिंदेश्वरी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed