फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief chair

नगवां प्रमुख की कुर्सी बची

Mon, 16 Jul 2018 11:00 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Mon, 16 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chief chair
माल्यार्पण करते बीडीओ
 नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को गिर गया। ब्लॉक सभागार में एसडीएम सदर शादाब असलम की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से महज नौ सदस्य ही सभागार में पहुंचे। इससे एसडीएम ने बैठक को कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया। इसे तरह प्रमुख की कुर्सी बच गई।
विज्ञापन

नगवां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 23 जून को डीएम अमित कुमार सिंह को अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र दिया था। इस पर डीएम ने सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक तय की थी। सुबह 11 बजे बैठक होनी थी। बैठक की अध्यक्षता करने के लिए एसडीएम सदर शादाब असलम पहुंचे थे। डीपीआरओ आरके भारती और बीडीओ हरिशंकर देव पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर ब्लॉक परिसर के पास सीओ सदर ज्ञान प्रकाश राय, रायपुर, मांची, रामपुर बरकोनिया थाने की पुलिस के साथ ही पीएसी जवानों को तैनात किया गया था। सुबह करीब दस बजे से ही ब्लॉक पर गहमागहमी रही। पर 11 बजे तक ब्लॉक परिसर में सिर्फ नौ क्षेत्र पंचायत सदस्य ही पहुंचे। शेष सदस्य नहीं आए। इस पर एसडीएम ने बैठक स्थगित कर दी। साथ ही उन्होंने डीएम को भी इसकी रिपोर्ट भेज दी। एसडीएम ने बताया कि अविश्वास पर चर्चा के लिए 47 सदस्यों में से कम से कम 24 सदस्य होने चाहिए थे। लेकिन सिर्फ नौ ही सदस्य पहुंचे। इसलिए कोरम के अभाव मेें बैठक नहीं हुई। उधर ब्लॉक प्रमुख का कहना था कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन पर विश्वास जताया है। इसीलिए बैठक में ज्यादातर सदस्य आए ही नहीं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed