फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chhatrapati Shahuji raised his voice against the evil practices

Sonebhadra News: छत्रपति शाहूजी ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई

Thu, 26 Jun 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shahuji raised his voice against the evil practices
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज कोल्हापुर रियासत के ऐसे प्रबुद्ध शासक थे, जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई।
उन्होंने शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक बराबरी के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी कदम उठाए, वह आज भी प्रासंगिक हैं। वह विशेष रूप से ग्रामीणों, गरीबों और दलितों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए हर वर्ग की आवाज को सदन में उठा रहे हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, नगर पालिका राबर्ट्सगंज अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फारूक अली जिलानी, कामरान खान, दीनानाथ अग्रवाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजर्षि शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed