फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chhatrapati Shahugi Maharaj's birth anniversary was celebrated

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई

Sun, 26 Jul 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र Updated Sun, 26 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shahugi Maharaj's birth anniversary was celebrated
युवा बहुजन समिति के तत्वावधान में रविवार को छत्रप्रति शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर आनंदन पटेल दयालु के नेतृत्व में रैली निकाल कर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


समिति के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने चूड़ीगली स्थित शीतला मंदिर के पास से रैली निकाल कर मलिन बस्ती, भलुआ टोला, चूड़ीगली में बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


 इस दौरान चलो स्कूल की ओर, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा आदि नारे भी लगाए गए। मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष दयालु ने कहा कि शाहू जी महराज के कारण ही आरक्षण लागू किया गया जिसके कारण आज गरीब, पिछड़े व दलित कुर्सी पर बैठ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने से एक भी बच्चा न छूटे यही समिति का लक्ष्य है। विशिष्ट अतिथि मनीष पटेल ने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि एक भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे तभी हमलोगों का जीवन सार्थक होगा।


उन्होंने मलिन बस्तियों के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में मुख्य रूप से विजय सिंह, शशिकांत कुशवाहा, महताब आलम, मनोज पटेल, प्रिया कुमारी, कमला देवी, प्रिया देवी, संजय, राजेश्वर, राजू, दिनेश केशरी, अनुज वर्मा, मनोरमा वर्मा, ममता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed