फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chhath Puja starts with Nahay Khay, Kharna today

Sonebhadra News: नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू, खरना आज

Wed, 06 Nov 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja starts with Nahay Khay, Kharna today
वेदी पूजन के बाद आज गुड़ की खीर और पूड़ी का चढ़ेगा प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ घाट जहां सज धज कर तैयार हैं तो वहीं घर से लेकर बाजार तक छठ की धूम है। मंगलवार को व्रती महिलाओं ने नहाय खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया।
बुधवार को खरना पूजा होगी। महिलाएं नदी घाटों पर जाकर पूजा के लिए वेदी तैयार करेंगी। दीपावली के बाद से ही छठ पूजा की तैयारी शुरू है। बाजार में हर तरफ छठ का उल्लास दिख रहा है।
विज्ञापन

सूप-दौरी सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीद जोरों पर है। पूजा के लिए बाजार में तरह-तरह के फल मंगाए गए हैं, जो अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत रखने वाली महिलाओं ने मंगलवार को सुबह घरों में पूजा स्थल पर साफ-सफाई की। इसके बाद लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल खाकर व्रत का संकल्प धारण किया।
नदी-तालाब के किनारे पूजा के लिए स्थान आरक्षित करने की होड़ रही। नगर के रामसरोवर तालाब, मेहुड़ी नहर, अकड़हवा पोखरा, पुसौली, उरमौरा स्थित तालाब पर महिलाएं पूजा के लिए वेदी बनाती दिखीं।
बुधवार को खरना पूजा होगी। इस दिन गुड़ की खीर और पूड़ी का प्रसाद चढ़ाकर महिलाएं उसका सेवन करेंगे। इसके बाद वृहस्पतिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को छठ पूजा का पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, प्रशासन और निकायों की टीम भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटी हुई है। चोपन: नहाय खाय के साथ छठ पूजा का शुभारंभ हुआ।
नगर पंचायत चोपन ने व्रतियों के स्वागत और सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की हैं। घाटों की साफ-सफाई, रौशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पूजा के दौरान कोई बाधा न आए इसके लिए नगर प्रशासन ने अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि छठ महापर्व में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर आते हैं और इस बार भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

राज्य मंत्री ने घाट का किया निरीक्षण
बाड़ी स्थित सोन नदी छठ घाट का मंगलवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने निरीक्षण किया। वहां की साफ-सफाई व्यवस्था को देखी। आयोजकों को निर्देश दिए कि नदी में गहरे पानी की तरफ बैरिकेडिंग करें, जिससे कोई भी उस ओर न जा सके। छाया के लिए टेंट की सुदृढ़ व्यवस्था की जाय। इस दौरान जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, गुड्डू गोंड, गिरीश तिवारी, पंकज मौर्या आदि मौजूद रहे।


फलों की बिक्री बढ़ी
छठ पूजा के लिए फलों की खरीदारी बढ़ गई है। रॉबर्ट्सगंज मंडी समिति में फलों के थोक विक्रेताओं के यहां से लोग ग्रामीण क्षेत्रों में फल खरीद कर ले जा रहे हैं। पूजा के लिए बाजार में केला, सेव, अनार, अंगूर सहित हर तरह के फल उपलब्ध है। मांग बढ़ने के कारण इसके दाम में भी वृद्धि हुई है। केला 60-70 रुपये दर्जन बिक रहा है तो सेव का भाव 120 से 140 रुपये प्रति किलो है। अनार 160 रुपये किलो, अन्नास 60-80 रुपये प्रति पीस में उपलब्ध है। अंगूर 200-300 रुपये किलो की दर पर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed