फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chhat pooja in Sonbhadra worshiped started Nirajal fast

Chhath 2020: छठ घाट पर स्नान कर व्रती महिलाओं ने किया वेदी पूजन, 36 घंटे का निराजल व्रत शुरू

Thu, 19 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chhat pooja in Sonbhadra worshiped started Nirajal fast
राबर्ट्सगंज मेहुड़ी नहर में छठ पूजन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। आस्था के महापर्व डाला छठ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम व्रती महिलाओं ने नंगे पांव छठ घाट जाकर स्नान करने के बाद विधि विधान से वेदी पूजन किया। देर शाम व्रती महिलाएं उपली पर खीर बनाकर एकांत में उसका सेवन किया। खीर खाने (खरना) के साथ ही 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू हो गया।
विज्ञापन

निराजल व्रत रहकर महिलाएं शुक्रवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। जबकि शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती महिलाएं पारण करेंगी। उधर, लोग छठ घाटों पर टेंट और प्रकाश की व्यवस्था में जुटे रहे। छठ मईया के गीत से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया है। घुवास खुर्द स्थित नहर के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं की तरफ से वेदी बनाई गई है। बृहस्पतिवार शाम नगर व आस-पास के गांवों की महिलाओं ने छठ घाट पर पहुंचकर पहले स्नान किया। इसके बाद वेदी की विधि विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरे के भींटे पर महिलाओं ने वेदी बनाकर पूजन किया। दोनों तालाबों के किनारे नगर पालिका प्रशासन की तरफ से लाइट की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की तरफ से अकड़हवा पोखरे पर बने पक्का घाट की भी मरम्मत भी कराई गई है। बढ़ौली ग्राम पंचायत स्थित पोखरे पर श्रद्धालु अपने स्तर से लाइट और टेंट की व्यवस्था में जुटे रहे। छठ घाट पहुंची सुशीला, संध्या, आरती, सीमा, सुषमा आदि व्रती महिलाओं ने बताया कि देर शाम खीर बनाकर उसका सेवन करेंगी। इसके बाद वे निराजल व्रत रहकर शुक्रवार को डूबते सूर्य और शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि घुवास खुर्द, रामसरोवर और अकड़हवा पोखरे पर लाइट की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed