फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cheating case against two including manager

मैनेजर समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Sun, 19 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cheating case against two including manager
सदर कोतवाली पुलिस ने एक कंपनी के मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित सौरभ मौर्या ने डीआईजी/एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुुुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास कला गांव निवासी सौरभ मौर्या ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि वर्ष 2015 में एक एजेंसी से एक ट्रैक्टर खरीदा था। एजेंसी के प्रोपराइटर ने ट्रैक्टर का कोटेशन 646000 रुपये का दिया था। 20 हजार रुपये नकद जमा किया था। एक फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से चार लाख रुपये का लोन पास हुआ। आरोप है कि प्रोपराइटर ने 45 एचपी के ट्रैक्टर की कीमत लेकर 35 एचपी का दे दिया। इसे लेकर प्रोपराइटर से उसकी कहासुनी भी हुई। प्रोपराइटर ने यह कहा कि 35 एचपी ट्रैक्टर की कीमत में 560000 रुपये अदा करना है, जिसमें उसने 20 हजार रुपये नकद और फाइनेंस कंपनी से चार लाख रुपये एजेंसी को फाइनेंस कर दिया। शेष धनराशि 1.40 लाख रुपये देने एजेंसी पर गया तो प्रोपराइटर ने शेष धनराशि 2.46 लाख रुपये बताई। इस कारण धनराशि अदा नहीं की। उनका कहना है कि फाइनेंस कंपनी को लोन पास करते समय छह ब्लैंक चेक दिये थे, जिसमें से एक चेक एजेंसी ने फाइनेंस कंपनी से असंवैधानिक ढंग से लेकर उस चेक पर 2.46 लाख रुपये भरकर बाउंस कराकर न्यायालय में मुकदमा दाखिल कर दिया है जबकि उन्होंने कभी प्रोपराइटर को कोई चेक नहीं दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित सौरभ की तहरीर पर अपराजिता आटोमोबाइल्स राबर्ट्सगंज के प्रोपराइटर प्रतीक सिंह और हिंदूजा लिलैंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड इलाहाबाद के मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed