{"_id":"5eb832608ebc3e90a359be3a","slug":"chargesheet-given-to-19-secretaries-and-one-secretary-suspended-sonbhadra-news-vns5242760154","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 सचिवों को दिया चार्जंशीट और एक सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 सचिवों को दिया चार्जंशीट और एक सचिव निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को डीएम एस. राजलिंगम ने शौचालयों के निर्माण की समीक्षा किया। 19564 शौचालयों के सापेक्ष अभी तक 13380 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हुआ है। 6184 शौचालयों का कार्य अधूरा है। डीएम ने कार्य में रूचि न लेने पर ग्राम विकास अधिकारी महिपाल लाकड़ा को निलंबित करते हुए 21 सचिवों को चार्जशीट दिया। चार्जशीट मिलने के बावजूद लापरवाही बरतने वाले सचिव बर्खास्त होंगे। ग्राम प्रधानों के विरूद्ध भी कार्रवाई होगी।
डीएम ने समीक्षा के दौरान पाया कि दुद्वी ब्लॉक के सचिव महिपाल लाकड़ा को 130 शौचालयों का निर्माण कराना था। लेकिन इनके द्वारा मात्र 50 शौचालयों का ही निर्माण पूर्ण हुआ है, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया। सचिव भारत भूषण भारती को 199 शौचालयों का निर्माण कराना था, जिसमें 54 शौचालय ही पूर्ण हुए है। म्योरपुर ब्लॉक के सचिव आशा यादव को 180 शौचालय का निर्माण कराना था। उन्होंने 97 शौचालय का निर्माण कार्य कराया। निर्भय सिंह ने 664 शौचालयों में से 213 शौचालय का निर्माण पूर्ण कराया। बभनी ब्लॉक के सचिव प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, गिरीश चंद्र दुबे ने लक्ष्य पूरा नहीं किया।
घोरावल ब्लॉक के सचिव शिवम सिंह, रमाकांत देव पांडे, संजूलता, अरुण कुमार, चोपन ब्लॉक के सचिव पंकज मौर्या, राबर्ट्सगंज ब्लॉक के राकेश द्विवेदी, चोपन के शुभम सिंह, सुनील कुमार पाल, नगवां के सचिव हरिओम सिंह, राम अकबाल, चतरा ब्लॉक के सचिव शिल्पा सिंह, अरुण कुमार चौधरी, रोहित सिंह, अमरेश चंद्र का कार्य अधूरा मिला। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि जिले में 19564 शौचालय का निर्माण होना था। अभी तक 13380 शौचालयों का निर्माण हुआ। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सचिवों की रैंकिंग निर्धारित करते हुए 60 फीसदी तक कार्य पूर्ण न करने वाले सचिव के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही का निर्देश दिया। डीपीआरओ और डीडीओ ने इन सभी को चार्जशीट दिया। एक सप्ताह में कार्य पूर्ण किया गया तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ एके द्विवेदी, डीपीआरओ आरके भारती, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी मौजूद रहे।