फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chargesheet against seven people in the case of buying and selling of a teenage girl

Sonebhadra News: किशोरी की खरीद-फरोख्त मामले में सात लोगों पर चार्जशीट

Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet against seven people in the case of buying and selling of a teenage girl
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की खरीद फरोख्त के मामले में पुलिस ने 21 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की है। कुल 21 पेज की चार्जशीट में सात लोग आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी बीते 28 नवंबर की रात में करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दस दिसंबर को केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आया कि क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने किशोरी को राजस्थान में बेच दिया है। मामले में पुलिस ने 22 दिसंबर को रामपुर बरकोनिया के पटना निवासी संदीप जायसवाल (22), सिलथम निवासी अंकित पांडेय उर्फ सोनू (26), सच्चिदानंद पांडेय (55), कांशीराम आवास रॉबर्ट्सगंज निवासी नामवर कुशवाहा (55) और उनकी पत्नी विमला देवी (50) को गिरफ्तार किया था। वहीं रुपये देकर किशोरी को खरीदने वाले राजस्थान के रामपुर जोड़ा बस्ती निवासी विक्रम चंद्र सैनी और रलावता निवासी कमलेश जाट (50) को भी गिरफ्तार किया है। संदीप जायसवाल के कब्जे से लड़की को बेचने के 30 हजार और विमला देवी के कब्जे से 34 हजार रुपये बरामद हुए थे। मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंपी गई थी। अब पुलिस ने तीन सप्ताह के भीतर मामले में विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल कर दिया है। 21 पेज की चार्जशीट में पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संदीप जायसवाल पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। अंकित पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, नामवर कुशवाहा और उसकी पत्नी विमला देवी सहित पांच लोगों पर आपराधिक साजिश की धारा बढ़ी है। पाक्सो एक्ट में भी चार्जशीट है। इस बीच राजस्थान निवासी विक्रम चंद्र सैनी और कमलेश जाट ने न्यायालय में जमानत अर्जी दी। इसे पाॅक्सो कोर्ट ने खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed