फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Changing the geographical location of the wards will change the address of the houses

वार्डों की भौगोलिक स्थिति बदलने से बदल जाएगा घरों का पता

Fri, 30 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Changing the geographical location of the wards will change the address of the houses
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्डों का नए सिरे से निर्धारण होने के बाद इनकी भौगोलिक स्थितियां बदल गई हैं। कई वार्ड इधर से उधर हो गए हैं तो कई वार्डों का नाम बदल गया है। वार्डों की स्थिति में बदलाव होने के बाद अब संबंधित वार्ड के लोगों को अपने आधार, निर्वाचन सहित अन्य अहम दस्तावेज को अपडेट कराना पड़ सकता है। पते में बदलाव के लिए यह अपडेशन जरूरी होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार विस्तारित क्षेत्रों को मिलाकर वार्डों का गठन किया गया है। एक वार्ड में आबादी कम से कम 2086 और अधिकतम 2772 रखी गई है। विस्तारित क्षेत्र की 22,995 आबादी नगर क्षेत्र में शामिल होने के बाद नगर की आबादी बढ़कर 59684 हो गई है मगर नए सिरे से वार्डों का परिसीमन होने से लगभग सभी वार्डों की भौगोलिक स्थिति बदल गई है।
विज्ञापन

नगर को 15 वार्डों में समेट दिया गया है जबकि विस्तारित क्षेत्र को 10 वार्डों में शामिल किया गया है। वार्डों की भौगोलिक स्थिति में बदलाव के साथ ही इनके नाम और क्रम संख्या भी बदल गए हैं। ऐसे में दस्तावेजों में पहले से दर्ज वार्ड के नाम और क्रम संख्या की वजह से दिक्कत आ सकती है। इसलिए वार्ड में निवास करने वालों को अपने अहम दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में परिवर्तन (अगर वार्ड अंकित है तो) कराना पड़ेगा। दस्तावेज में सुधार के लिए अतिरिक्त धनराशि भी खर्च करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के वार्डों की भौगोलिक स्थिति पहले से काफी बदल गई है। वार्डों के नाम व क्रमांक संख्या बदल गए हैं, ऐसे में वार्ड के लोगों को स्थायी पता एवं क्रमांक संख्या कॉलम परिवर्तन कराना पड़ सकता है। - विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed