फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Challan of 226 vehicles parked on the highway, five seized

Sonebhadra News: हाईवे पर खड़े 226 वाहनों का चालान, पांच सीज

Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Challan of 226 vehicles parked on the highway, five seized
सोनभद्र। हाईवे पर बीच सड़क और पटरियों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। शासन के निर्देश पर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई शुरू की गई है। शुक्रवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नो पार्किंग जोन में खड़े 226 वाहनों का चालान किया। पांच वाहन सीज किए गए। मैकेनिक व पंचर की दुकान बनाने वालों को भी नोटिस देकर चेताया गया है कि अगर सड़क पर वाहन खड़े होने से कोई हादसा हुआ तो उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत से हाथीनाला और रेणुकूट से अनपरा, शक्तिनगर तक पटरियों पर पार्किंग बड़ी समस्या है। गिट्टी, बालू, कोयला, राख लदे ट्रक, ट्रेलर, हाईवा सहित अन्य भारी वाहनों को चालक सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा, मारकुंडी, चोपन के प्रीतनगर, डाला, अनपरा, रेणुकूट में यह समस्या अधिक है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं तो राहगीरों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है। शासन की ओर से पटरियों पर अवैध पार्किंग खत्म करने के लिए पूर्व में निर्देश भी दिए गए थे। अब विभाग ने इस पर सख्ती से कार्रवाई शुरू की है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर हाईवे पर जहां-तहां मनमाने ढंग से खड़े छोटे-बड़े 226 वाहनों का चालान किया। पांच वाहन सीज भी किए। मुख्य मार्ग से 36 वाहनों को हटवाया गया। एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव ने बताया कि हाईवे के किनारे होटल, ढाबा, पंचर, पेंटिंग, मैकेनिक पेट्रोल पंप, वाहन एजेंसियों व प्रतिष्ठान के सामने खड़े होते हैं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर हिदायत दी गई थी। अब कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

---
नो पार्किंग जोन या पटरियों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई शुरू की गई है। दुकानदारों को नोटिस देकर हिदायत दी गई है कि अगर उन्होंने वाहन सड़क या पटरी पर खड़ा कराया तो कार्रवाई तय हाेगी। - अविनाश कुमार सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed