{"_id":"65a02bc1f0c0800e9e01fb79","slug":"chacha-chaudhary-will-make-voters-aware-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-8205-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मतदाताओं को जागरुक करेंगे चाचा चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मतदाताओं को जागरुक करेंगे चाचा चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रचार-प्रसार करने के मकसद से बृहस्पतिवार को चाचा चौधरी और चुनावी दंगल किताब का डीएम चंद्रविजय सिंह ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस किताब में विभिन्न तरीके से मतदाताओं को मतदान करने व लोगों को प्रेरित करने के लिए चित्रण किया गया है।
उन्होंने कहा कि विमोचन की गयी चाचा चौधरी और चुनावी दंगल पुस्तक को जनपद के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है, ताकि लोग इस पुस्तक का अध्ययन कर स्वयं जागरूक हो और अपने आस-पास के लोगों को भी मताधिकार के प्रति जागरूक करें। अपील किया कि मतदाता सूची का अवलोकन कर लें, मतदाता सूची के अवलोकन के दौरान यदि यह जानकारी प्राप्त होती है कि किसी व्यक्ति व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा है कि मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस पुस्तक के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गयी है कि किसी के बहकावे व लुभावना के चक्कर में पड़कर किसी गलत लोगों को मतदान करने से बचे और सही प्रतिनिधि का चुनाव करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सही जनप्रतिनिधि के चयन से गांव, जिले का विकास होने के साथ ही प्रदेश व देशका विकास हो सकेगा। इस मौके पर एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एडीएम (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय प्रमोद तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, रामलाल यादव, डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, सुनील श्रीवास्तव आदि रहे।