{"_id":"5ad4edfd4f1c1b61098b4e21","slug":"center-state-government-s-flagged-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
sonbhadra
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में गिरती कानून व्यवस्था और प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। राजकीय डिग्री कालेज चौराहे पर सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सभा कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई कम न कर सकी और उसके सभी वादे झूठे साबित हुए।
छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव एवं पूर्व महामंत्री पवन पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसी की कहीं नहीं सुनी जा रही है।
अब हर हाल में देश व प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाह रही है। देश सहित यूपी में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। सरकार की नीतियों के चलते सांप्रदायिक व जातीय संघर्ष शुरू हो गए हैं। इसके बाद भी केंद्र व प्रदेश के जिम्मेदार उपवास कर नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा का गिट्टी बालू सस्ता होगा का नारा धोखा साबित हुआ है।
छात्र नेता मुकेश जायसवाल एवं राजेेेश यादव नेे कहा कि छात्रों की समस्याओं की केंद्र व प्रदेश सरकार में अनदेखी की जा रही। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आसमान छूते रसोई गैस के दाम ने गृहणियों को परेशान कर रखा है, वहीं डीजल के बढ़े दामों ने किसानों व व्यापारियों की कमर तोड़ दी है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रो कीमतों के विपरीत केंद्र व प्रदेश की अनुचित नीतियों के चलते महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार में गिनती के व्यापारियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदर्शन में सोनू यादव, प्रदीप यादव, संतोष, दानिश, उग्रसेन, सुनील, करिमुल, सत्यम, जय सिंह, शतेश शामिल रहे।