{"_id":"62bf3bc40cff5a22150df093","slug":"celebrated-akhilesh-yadav-s-birthday-by-cutting-a-cake-sonbhadra-news-vns661807349","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। केक काटकर एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और पार्टी अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की।
जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे नेता हैं जो हमेशा किसानों नौजवानों, गरीबों, मजदूरों समेत हर तबके के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने हर वर्ग का विकास किया। मौजूदा भाजपा राज में लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो गया है। गोष्ठी में जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, रामप्यारे सिंह पटेल, राम निहोर यादव, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, अनिल प्रधान, प्रदेश सचिव डॉ. केडी सिंह पटेल, कामरान खान, त्रिपुरारी, हाजी मोहम्मद सलीम, सत्यम पांडेय, अनिल मौर्या आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के अढ़तिया, गोला वार्ड 23 में जिला सचिव प्रमोद यादव ने बच्चों में कॉपी कलम और मिठाइयां बांटी। उनके साथ पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, हरिदास, अग्रहरि, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, हिफाजत, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। प्रदेश सचिव डॉ. केडी सिंह पटेल के कैंप कार्यालय पर केक काटकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश सचिव डॉ. केडी सिंह पटेल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 60 से अधिक सीट जीतने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। यही अखिलेश यादव को जन्मदिन का तोहफा होगा।