फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrate festivals with harmony, action will be taken against hooliganism

Sonebhadra News: सौहार्द से मनाएं त्योहार, हुड़दंग पर होगी कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Celebrate festivals with harmony, action will be taken against hooliganism
थाना परिसर में बुधवार शाम हुई शांति समिति की बैठक में प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाया जाना चाहिए। इस दौरान हुड़दंग करने व अराजकता का माहौल पैदा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में थाना क्षेत्र के करीब दर्जन भर गांवों के प्रधान, एसडीएम निखिल कुमार यादव, सीओ अमित कुमार सहित प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह सहित सभी समुदायों के लोग मौजूद रहे। होली एवं रमजान के दृष्टिगत संभ्रांत लोगों से आए सुझावों पर अधिकारियों ने अमल का भरोसा दिलाया। होली पर जलापूर्ति व बिजली आपूर्ति सहित सड़कों पर खड़े बड़े वाहनों का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि होली के दिन दोपहर में भी जलापूर्ति कराई जाएगी। बिजली आपूर्ति व चिकित्सा सेवा को भी अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed