{"_id":"62449d7bd7a9696bf2583ea1","slug":"cdo-angry-over-lax-supervision-nagwan-cdpo-s-salary-stopped-sonbhadra-news-vns6457904128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिथिल पर्यवेक्षण पर सीडीओ नाराज, नगवां सीडीपीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिथिल पर्यवेक्षण पर सीडीओ नाराज, नगवां सीडीपीओ का वेतन रोका
विज्ञापन
निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा।
- फोटो : SONBHADRA
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को नगवां ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और ग्राम पंचायत पड़री में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीपीओ के शिथिल पर्यवेक्षण पर नाराजगी जताते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निरीक्षण के दौरान महज 52 छात्राएं ही मौजूद मिलीं। बताया गया कि इस बार छात्राओं का नामांकन कम हुआ है। सीडीओ ने बीएसए को निर्देशित किया कि कम नामांकन के कारण की स्थिति स्पष्ट करें। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में कुल 11 कार्मिकों के नाम अंकित थे। वार्डेन विजय लक्ष्मी ने दो दिन का रोटेशनल अवकाश का प्रार्थना पत्र दिया था जबकि सप्ताह में एक ही दिन का अवकाश अनुमन्य है। सुधा गुप्ता दो दिन से आकस्मिक अवकाश पर थीं। विद्यालय में छात्राओं के लिए फर्नीचर उपलब्ध नहीं था। छात्राएं टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई कर रही थीं। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि जिले के पांच विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। सीडीओ ने सीएसआर फंड से तीन दिन में फर्नीचर की व्यवस्था कराने को कहा। छात्रावास में मच्छरदानी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पड़री गांव के प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 180 के सापेक्ष 88 बच्चे मौजूद मिले। यहां भी सिर्फ एक और दो बच्चों के लिए ही फर्नीचर था। शौचालय काफी गंदा और उपयोग की स्थिति में नहीं था। सीडीओ ने ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री को चेतावनी देते हुए तीन दिन में इसे ठीक कराकर बीडीओ के माध्यम से आख्या उपलब्ध कराने को कहा। नगवां ब्लाक के उप स्वास्थ्य केंद्र पिपरीडीह के सरईगाढ़ गांव के निरीक्षण के दौरान गांव में बीएचएनडी का आयोजन किया गया था। एएनएम संत कुमारी ने बताया कि तीन बच्चों का नाम अंकित किया गया है, लेकिन कोई भी बच्चा उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित नहीं था। केंद्र की खिड़कियों के लिए प्रधान ने अब तक पर्दे नहीं खरीदे थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ललिता देवी ने बताया कि फरवरी से अब तक 45 बच्चों को पोषाहार वितरण किया जा चुका है लेकिन वह बच्चों का विवरण प्रस्तुत नहीं कर सकीं। नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने सीडीपीओ बाबूलाल के मार्च माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करने के लिए डीपीओ अजीत सिंह को निर्देशित किया। इस शिथिलता पर कार्यकर्ता ललिता देवी को सेवा से पृथक करने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देशित किए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीपीओ अजीत सिंह, बीएसए हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे।

निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा।- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन