फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBI inquiry should be conducted into the incident that happened in Kaushambi and Prayagraj

Sonebhadra News: कौशांबी और प्रयागराज में हुई घटना की कराई जाए सीबीआई जांच

Fri, 04 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
CBI inquiry should be conducted into the incident that happened in Kaushambi and Prayagraj
सोनभद्र। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कम नामांकन वाले विद्यालयों को बंद किए जाने का विरोध जताया। कौशांबी और प्रयागराज में हुई घटनाओं की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि प्रदेश सरकार 27965 प्राथमिक विद्यालयों को विलय कर आरटीई के मानकों की अवहेलना कर रही है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इस आदेश को वापस लेने की जरूरत है। कौशांबी में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और प्रयागराज में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार देने की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को जुटे स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज, पथराव की घटना निंदनीय है। इन घटनाओं की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप बौद्ध, राहुल राव, विनोद बोधाचार्य, अरुण कुमार, कमलेश कुमार, अर्जुन चौहान, रवि शंकर, अमित रंजन, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed