फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBCID will investigate the deaths of four people

सीबीसीआईडी करेगी चार लोगों की मौत की जांच

Fri, 24 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 24 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर पर चार लोगों के मरने के मामले की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। इसके लिए एसपी लल्लन सिंह ने मिर्जापुर रेंज के डीआईजी के माध्यम से शासन को पत्र भेजा है। वहीं नगर के लोग मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन



बता दें कि राबर्ट्सगंज नगर में स्थित फ्लाईओवर पर 25/26 अप्रैल की रात जिंदा जलने से अज्ञात युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस हादसे में झुलसे चौथे युवक की कुछ दिन बाद वाराणसी में एक हास्पिटल में मौत हुई। इस हादसे की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर मृतक के परिवार वालों और विभिन्न राजनैतिक दलों ने धरना-प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए मिर्जापुर डीआईजी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच मिर्जापुर को सौंप दी। लेकिन अभी भी एनएयूआई कार्यकर्ता हादसे की सीबीआई से जांच कराने के लिए राबर्ट्सगंज में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने शासन को हादसे की सीबीसीआईडी से जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि मृतकों के परिवार के सदस्यों को मिर्जापुर क्राइम ब्रांच के जांच पर भी विश्वास नहीं है, इसलिए सीबीसीआईडी को जांच के लिए पत्राचार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed