फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against Swami Prasad Maurya for misleading comments on CAA

Sonebhadra News: सीएए पर भ्रामक टिप्पणी के आरोप में स्वामी प्रसाद मौर्य पर केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Swami Prasad Maurya for misleading comments on CAA
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर मांची पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर सीएए को लेकर नफरती बयानबाजी, धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पूर्व मंत्री के सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

मांची पुलिस को दी गई तहरीर में बाराडाड़ गांव निवासी बिंदु खरवार ने बताया कि उन्हें 12 मार्च को सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकता संशोधन विधेयक पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी की जानकारी हुई। अपनी टिप्पणी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने सैकड़ों वर्षों से जंगलों में रहने वाले आदिवासियों और घुमंतू जनजातियों, ग्राम समाज की जमीन पर बसे दलितों, पिछड़ों, गरीबों, वंचिताें, अल्पसंख्यकों को नागरिकता से वंचित करने की बात कही है। इसको लेकर क्षेत्र के जनजातियों में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। सभी लोग डरे व सहमे हुए हैं। यह भ्रामक और देश विरोधी वक्तव्य हैं। तहरीर के आधार पर मांची पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर नफरती बयानबाजी, धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीओ सदर संजीव कटियार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक वारंटी गिरफ्तार
चोपन। स्थानीय पुलिस ने अपराधियों व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक वारंटी को बुधवार की सुबह उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। डाला चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि वारंटी आनंद अग्रहरी डाला बाजार का रहने वाला है। उसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed