{"_id":"61379df08ebc3e744438ffcd","slug":"case-on-three-for-assaulting-electricity-workers-sonbhadra-news-vns6102917160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों से मारपीट में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों से मारपीट में तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाल विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को तोड़फोड़ व कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
बेतहाशा बिजली कटौती से क्षुब्ध लोगों ने रविवार की रात केवाल उपकेंद्र पर हंगामा मचाया था। उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन मंदीप कुमार व साथी के साथ झड़प व हाथापाई की। तोड़फोड़ करते हुए अभिलेखों को नष्ट किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने मंगलवार को मौका मुआयना किया। एसओ ने बताया कि संविदा लाइनमैन मंदीप कुमार गुप्ता ने तहरीर में केवाल ग्राम पंचायत निवासी नागेंद्र यादव, राजेश यादव, शैलेश कुमार पर साथियों के साथ उपकेंद्र में घुसकर दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जांच के बाद तीनों के विरुद्ध मारपीट व अन्य धाओं में केस दर्ज किया गया है। उधर, प्राथमिकी दर्ज होने तक विद्युत मजदूर पंचायत सोनभद्र के अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भोला सिंह कुशवाहा, कमलाकांत पाठक, जावेद, राजेश, अनवर अली, सुनील कुमार आदि थाने पर डटे रहे।