फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case of culpable homicide registered against doctors

Sonebhadra News: नगवां सीएचसी के डॉक्टर-कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Thu, 05 Oct 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide registered against doctors
वैनी। कुएं में जहरीली गैस निकलने से सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत के मामले में रायपुर पुलिस ने नगवां सीएचसी के डॉक्टर व कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। उन पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में कार्रवाई की गई है। केस दर्ज किए जाने के बाद डॉक्टर-कर्मचारी आक्राेशित हो गए हैं। सीएमओ से नाराजगी जताते हुए पूरे जिले के डाॅक्टरों ने इसके विरोध में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को बिजवार गांव में मोटर पंप निकालने के लिए कुएं में उतरे दो भाइयों व उनके पड़ोसी की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हाे गई थी। ग्रामीण तीनों को लेकर नगवां सीएचसी पहुंचे थे, जहां से डाॅक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद वापस शव लेकर गांव आए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। उनका आरोप था कि सीएचसी पर डॉक्टर-कर्मचारियों ने कोई उपचार नहीं किया। वहां की दुर्व्यवस्थाओं के चलते तीनों की जान गई है। एसडीएम और विधायक के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ था। इसी मामले में रायपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगवां सीएचसी के डॉक्टर व कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इसकी जानकारी के बाद जिले के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी उग्र हो गए हैं। उनका कहना है कि तीनों युवकों की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो गई थी। फिर भी उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से पूरा प्रयास किया गया। बावजूद यह कार्रवाई हतोत्साहित करने वाली है।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में जानकारी मिली है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। समुचित समाधान निकाला जाएगा। -डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed