फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed for accused of assaulting wife and mother in law with tangari

पत्नी और सास पर टंगारी से हमला करने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Dec 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed for accused of assaulting wife and mother in law with tangari
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कोरठ गांव में सोमवार को पति द्वारा अपनी पत्नी व सास पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी बिहारी लाल ने कोतवाली में तहरीर दी कि कुछ दिन पूर्व कोरठ गांव निवासी धर्मेंद्र ने अपनी सास बसिया देवी और पत्नी ममता पर टंगारी से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

बिहारी ने बताया कि उसकी बेटी ममता घरेलू कलह की वजह से तीन दिन पहले अपने मायके रनेवारी गांच चली गई थी। पति पत्नी की कहासुनी की बात सुनकर मायके में ममता की मां बसिया देवी ने उसे समझाया। फिर उसे लेकर बसिया देवी उसके ससुराल कोरठ गांव पहुंची। बिहारी का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास खेत में छिपे उसके दामाद धर्मेंद्र ने धारदार हथियार से सास बसिया और पत्नी ममता पर हमला बोल दिया। बसिया के सिर, गले तथा हाथ में गंभीर चोट आई, ममता भी घायल हो गई। घायल मां बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बसिया देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि ममता के पिता बिहारी की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed