फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against two farmers for burning stubble in Sonbhadra

सोनभद्र में पराली जलाने पर दो किसानों के खिलाफ मुकदमा

Thu, 05 Nov 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two farmers for burning stubble in Sonbhadra
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अहरौरा ग्राम पंचायत के राजिम गांव में पराली जलाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को दो किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर की गई। घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल राम लोटन ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि अहरौरा ग्राम पंचायत के राजिम गांव में राधारमण की एक बीघा दस बिस्वा की जमीन पर पराली जलाई गई। लेखपाल के मुताबिक अहरौरा गांव के राधारमण और कनेटी के बबलू मौर्य ने पराली जलाई है। बबलू मौर्या ने राधारमण की जमीन को बंटाई पर लेकर खेती की थी। पुलिस ने लेखपाल राम लोटन की तहरीर पर कनेटी गांव निवासी बबलू मौर्या तथा अहरौरा निवासी राधारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed