फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against three including JE and contract lineman

Sonebhadra News: जेई, संविदा लाइनमैन समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 26 Jan 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including JE and contract lineman
सप्ताह भर पूर्व शाहगंज थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में युवक के झुलसने के मामले में पुलिस ने जेई, लाइनमैन समेत तीन पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि वह प्राइवेट व्यक्ति के जरिए काम करा रहे थे।
विज्ञापन

एसपी को दी गई तहरीर में शाहगंज के रैपुरा निवासी सरिता देवी ने बताया कि उनका बेटा करन लाइन बनाने का काम जानता था। इलाके में तैनात विद्युत विभाग का जेई कमला सिंह, संविदाकर्मी लाइनमैन कोटवा निवासी कमलेश और रैपुरा निवासी अजीत अपने साथ रखकर काम कराते थे।
विज्ञापन

बेटे को रोजाना लाइन के पोल व तार काटने और फ्यूज जोड़ने का काम करवाते थे। गत 16 जनवरी की शाम करीब 6 बजे लाइनमैन ने करन को बुलाया। ट्रांसफार्मर पर फ्यूज जोड़ने के लिए अजीत ने कहा। उसने बताया कि लाइनमैन कमलेश से शटडाउन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही करन ट्रांसफार्मर पर चढ़ा उसी समय लाइन आ गई। दुर्घटना में करन का हाथ, पैर, पीठ बुरी तरह जल गया। जिला अस्पताल से बेटे को वाराणसी रेफर किया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि जेई, लाइनमैन और अजीत की वजह से उनका बेटा जला है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जेई कमला सिंह, लाइनमैन कमलेश और गांव के अजीत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed