फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against four people including SP worker for molesting a teenager

Sonebhadra News: किशोरी से छेड़खानी में सपा कार्यकर्ता समेत चार पर केस दर्ज

Wed, 14 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including SP worker for molesting a teenager
विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में विंढमगंज पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चार माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले में सपा के कार्यकर्ता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजूदरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन

बीते 21 जनवरी को उसकी पुत्री के साथ चार लोगों ने छेड़खानी की। किसी तरह भागकर किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई।
मामले की तहरीर विंढमगंज थाने में दी गई, मगर कार्रवाई नहीं हुई। मामला एसपी, डीआईजी तक पहुंचने पर छह मई को विंढमगंज पुलिस ने आरोपी रामकुमार, उपेंद्र, महेंद्र और शंभू के खिलाफ एससी- एसटी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी शेषनाथ पाल का कहना है उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ है। मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed