{"_id":"686979ef207293a74309141d","slug":"case-filed-against-bank-manager-and-his-associate-on-charges-of-embezzlement-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-130823-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गबन के आरोप में बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गबन के आरोप में बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी पर केस
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क स्थित बैंक से ग्राहकों के 15 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रबंधक और उसके सहयोगी पर गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है।
बैंक मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है। एसपी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में एक निजी बैंक के प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि चुर्क शाखा में 17 सितंबर 2021 से 10 दिसंबर 2023 तक बिहार के विक्रमगंज निवासी गौतम सिंह शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे।
फरवरी 2024 में शाखा के कुछ ग्राहकों से अपने खाते में अनधिकृत रूप से रकम निकाले जाने की शिकायत शाखा में दर्ज कराई। इसमें ललिता के खातों में मैनुअल 50 हजार का जाली एफडीआर जारी करना, इसरावती देवी, राधेश्याम यादव, दीपक कुमार,अब्दुल, अंकित जायसवाल सहित अन्य के खाताें से कुल 15.33 लाख के अनाधिकृत वित्तीय लेनेदेन के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में यह तथ्य पाया गया कि गौतम कुमार सिंह की ओर से व्यापक स्तर पर बिना ग्राहकों की अनुमति से खातों से अलग-अलग धनराशि निकाली गई है।
इस आपराधिक कृत्य में छोटेलाल भी शामिल था, जो बैंक शाखा में लगे जेनरेटर का मालिक है। मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए गौतम सिंह को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया है। अब पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।