फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against two named and 25 unknown in land dispute

Sonebhadra News: जमीन विवाद में दो नामजद और 25 अज्ञात पर मुकदमा

Fri, 06 Dec 2024 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Case against two named and 25 unknown in land dispute
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू काॅलोनी में करोड़ों की जमीन पर कब्जे का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कोर्ट के आदेश और संयुक्त टीम की नापी के बावजूद विवाद न सुलझने पर पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में मंजूलता पांडेय ने आरोप लगाया कि न्यू काॅलोनी में उनकी पांच बिस्वा भूमि है। एसडीएम के निर्देश पर 29 नवंबर को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की। दूसरे पक्ष की ओर से 24 घंटे के अंदर स्थगन आदेश प्रस्तुत न करने पर काम कराने का निर्देश दिया। इसके बाद दो दिसंबर को उन्होंने मौके पर लगाए गए अवरोध को हटवाकर सफाई का कार्य शुरू कराया। थोड़ी देर में ही दूसरे पक्ष से अमित चौबे अपने पिता उमाकांत चौबे और करीब 25 अन्य लोगो के साथ आए। मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। उन्हें और परिजनों को भी धमकी दी। 112 पर काॅल करने पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस चौकी में तहरीर भी दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी के निर्देश पर दो नामजद और 25 अज्ञात पर बलवा करने, मानहानि सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि केस के बावजूद आरोपी भूखंड पर पहुंच धमकी दे रहे हैं। बता दें कि इस भूखंड से जुड़े विवाद में गत मार्च में कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर एक भाजपा नेता समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, जमीन का जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed