{"_id":"664cd69800356428ba091d6e","slug":"case-against-six-including-husband-sister-in-law-and-brother-in-law-in-dowry-harassment-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-113312-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दहेज उत्पीड़न में पति, ननद और देवर सहित छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दहेज उत्पीड़न में पति, ननद और देवर सहित छह पर केस
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट निवासी एक विवाहिता को दहेज में कार की डिमांड पूरी न होने पर घर से निकालने का मामला सामने आया है। मामले में महिला थाना पुलिस ने पति, दो देवर, सास और ननद सहित छह पर केस दर्ज किया है।
महिला थानाध्यक्ष को सौंपे गए पत्र में रेणुकूट निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी मई 2022 में मऊ जिले में भीटी निवासी गौरव शर्मा से हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप लाखों के गहने और नकद दिए गए थे। उसके बावजूद भी ससुराल में दो लाख नकद और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।
मांग पूरी न होने पर धक्के मारकर घर से निकाल दिया गया। मामले में राॅबर्ट्सगंज महिला थाना पुलिस ने मऊ के भीटी निवासी पति गौरव शर्मा, ससुर राकेश, सास चंदा देवी, ननद रानी देवी, देवर सौरभ शर्मा और शुभम पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है।