फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against many including crusher operator

क्रशर संचालक समेत कइयों के खिलाफ मुकदमा

Sat, 14 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case against many including crusher operator
सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क मोड़ के पास शुक्रवार को खनन टीम ने फर्जी परमिट पर गिट्टी का परिवहन करते एक ट्रक को पकड़ लिया। खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने क्रशर मालिक समेत सात नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ कर चालान कर दी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि शुक्रवार को चुर्क मोड़ के पास गिट्टी लदे ट्रक को रोक कर परमिट की जांच की गई तो फर्जी निकली। पूछताछ करने पर चालक ने फर्जी परमिट उपलब्ध कराने वालों के बारे में जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर पर वाहन चालक लल्लू, वाहन मालिक, मेसर्स राधा स्वामी समिति, बारी डाला सोनभद्र क्रशर के संचालक, मे. एके इंटर प्राइजेज बिल्ली मारकुंडी ओबरा सोनभद्र के मालिक, लोकेशन कर्ता पप्पू सिंह और अन्य संलिप्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। कहा कि फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed