फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against husband and mother-in-law in dowry murder case

दहेज हत्या मामले में पति व सास के खिलाफ केस

Fri, 04 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case against husband and mother-in-law in dowry murder case
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरया गांव में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ बृहस्पतिवार देर रात दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बरया निवासी सपना (22) पत्नी शिवम गिरि उर्फ दीपक गिरि की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस संबंध में मृतका की मां प्रियंका गिरी पत्नी सुग्रीव गिरी निवासी जुरवट थाना करमा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री सपना का विवाह एक वर्ष पूर्व शिवम उर्फ दीपक से हुआ था। शादी के बाद से ही सपना की सास, पति बराबर मोटरसाइकिल और नगदी की मांग कर रहे थे। न देने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका की मां प्रियंका की तहरीर पर पति शिवम गिरी उर्फ दीपक गिरी और सास गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed