फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against four including village head, secretary

Sonebhadra News: ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी समेत चार के खिलाफ केस

Wed, 01 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case against four including village head, secretary
करमा थाना पुलिस ने पतेरी गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास के एक लाभार्थी की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासिनी केवल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। गत 27 जनवरी को उसके घर ग्राम प्रधान का पुत्र पीयूष यादव व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और आवास का पैसा चेक करने के लिए आधार कार्ड की मांग की। आधार कार्ड देने पर उन्होंने एक छोटी मशीन पर अंगूठा रखवाया और फिर बताया कि पैसा तुम्हारे खाते में आया है। बैंक जाकर निकलवा लेना। पति के साथ 30 जनवरी को जब इंडियन बैंक शाखा केकराही गई तो बताया गया कि खाते में 16 जनवरी को आवास की प्रथम किस्त 44000 आई थी, जिसमें दस हजार रुपये 27 जनवरी को निकाला गया है। वह तत्काल ग्राम प्रधान प्रेमशीला यादव के घर पहुंचीं तो उनके पति विजेंद्र नारायण यादव, उनके पुत्र पीयूष यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश यादव अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। जब उनसे इसकी शिकायत की तो पांच हजार रुपये और मांगा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उधर ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर ग्राम प्रधान को फटकार लगाते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। कहा कि उनके ऊपर लगाया आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed