फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against engineer in case of falling shuttering of culvert

पुलिया की शटरिंग गिरने के मामले में इंजीनियर के खिलाफ केस

Sun, 19 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case against engineer in case of falling shuttering of culvert
ओबरा। चोपन - सिंगरौली रेल मार्ग के हो रहे दोहरीकरण के दौरान शनिवार को ओबरा डैम स्टेशन व फफराकुण्ड स्टेशन के बीच कड़िया में बनाए जा रहे पुलिया निर्माण को लेकर की जा रही शटरिंग गिरने में कार्यदायी संस्था के इंजीनियर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इस घटना में मृतक राजू के पिता अमृत खरवार ने ओबरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। ओबरा प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मृतक मजदूर के पिता की तहरीर पर कार्रदाई संस्था के इंजीनियर चंद्रमा यादव के खिलाफ गलत तरीके से कार्य कराए जाने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, शनिवार को हुई इस घटना में एक मजदूर की दबकर मौत हो गयी थी। वहीं दो मजदूर घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने मजदूरों की सहायता से गैस कटर से सरिया को काटकर किसी तरह हादसे में मृत श्रमिक का शव बाहर निकलवाया था। इनके अलावा दो घायल मजदूरों को भी बाहर निकालाय गया था। पुल निर्माण के लिए करीब डेढ़ दर्जन मजदूर शटरिंग के लिए तार बांधने का कार्य कर रहे थे। इस बीच दोपहर लगभग 12.40 पर पूरी शटरिंग की पाइप व मोटी मोटी सरिया एकाएक गिर गयी, जिससे तीन मजदूर दब गए। इस घटना में 22 वर्षीय राजू पुत्र अमृतलाल निवासी अरंगी टोला बहेरा की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 20 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र लालसा व 19 वर्षीय बिजय पुत्र दद्दन दोनो निवासी अरंगी के टोला बहेरा घायल हो गए। घटना में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कराने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया था। घटना के वक्त अन्य मजदूर खाना खाने गए थे, अन्यथा घटना और बड़ी हो सकती थी। ओबरा थाना प्रभारी शैलेश राय के मुताबिक आरोपी इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed