फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against doctor husband, mother-in-law and father-in-law

Sonebhadra News: महिला चिकित्सक के उत्पीड़न के आरोप में डाॅक्टर पति, सास-ससुर पर केस

Mon, 04 Dec 2023 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Case against doctor husband, mother-in-law and father-in-law
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने एक महिला चिकित्सक की तहरीर पर उसके डाॅक्टर पति, ससुर और सास पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि साजिश के तहत उसके नाम पर लाखों का लोन करा लिया गया और फिर उत्पीड़न करते हुए धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से नया बाजार शेर घाटी गया बिहार और वर्तमान में छपका निवासी महिला चिकित्सक ने एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मेडिकल की पढ़ाई के समय गुलवर्गा, कर्नाटका में रेणुकूट निवासी डाॅ. अभिजीत राय के वह संपर्क में आई। बाद में परिजनों की सहमति से अप्रैल 2014 में दोनों का विवाह हो गया। विवाह में लाखों रुपये के गहने व सामान दहेज के रुप में दिए गए। ससुराल जाते ही सास ने गहने रख लिए। उससे घर का सारा काम करवाने लगे। इसी बीच पति पीजी की पढ़ाई के लिए दिल्ली चला गया। वहां जाने के बाद दूसरी लड़कियों के संपर्क में आते ही उसका व्यवहार बदल गया। वह भी पढ़ाई के लिए चेन्नई गई तो पति वहां जाकर नौकरी करने लगा। पढ़ाई पूरी होने पर हास्पिटल खोलने के उद्देश्य से पति उसे लेकर राबर्ट्सगंज आया। साजिश के तहत एसबीआई रेनूकूट, से 20 लाख, आईडीबीआई बैंक रेनूकूट से साढ़े नौ लाख का लोन करा लिया। उसके पिता से भी दस लाख रुपये लेकर छपका में हास्पिटल खोला। बिच्छी में मकान बनाकर रहने लगे। आरोप है कि यहां भी पति का दूसरी लड़की से संबंध हो गया। विरोध करने पर उत्पीड़न करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। जीवन बर्बाद करने और हत्या की धमकी देने का भी महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति डॉ. अभिजीत राय, ससुर डॉ. विनोद राय और सास सपना राय पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed